कमिश्नर ने कहा कि होम आइसोलेशन में रहे समस्त संक्रमित व्यक्तियों के वहां आरआरटी टीम का भ्रमण सुनिश्चित कराते हुए सिम्पोमेटिक/को- मारबिड व्यक्तियों को तत्काल कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराया जाए। सुनिश्चित कराया जाए कि डोर टू डोर सर्वे अभियान में लापरवाही न हो।
उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध 150 आईसीयू एवं 350 आइसोलेशन बेड पर मरीजो के भर्ती किए जाने एवं मेडिकल कॉलेज में मृत्यु की संख्या पर नियंत्रण के लिए क्लीनिकल प्रोटोकाल को अच्छे से पालन कराने को कहा।