फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : वैक्सीन के ट्रायल के लिए वालंटियर की स्क्रीनिंग पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : वैक्सीन के ट्रायल के लिए वालंटियर की स्क्रीनिंग पूरी
विज्ञापन

गोरखपुर। जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जेडवाईसीओ- डी के ट्रायल के लिए 80 वालंटियर की स्क्रीनिंग राणा हॉस्पिटल में पूरी कर ली गई है। दिल्ली से इन वालंटियरों की रिपोर्ट दो दिनों के अंदर आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य बेहतर मिलने पर इन लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया जाएगा। पहला डोज देने के बाद दूसरा डोज 28वें दिन और तीसरा डोज 56वें दिन दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के राणा हॉस्पिटल को भारत की पहली व दूसरी दोनों वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी मिली है। इनमें इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आसीएमआर) ने भारत बायोटेक की वैक्सीन को पहले ट्रायल की अनुमति दी थी। भारत बायोटेक के कोवैक्सीन के दो डोज का ट्रायल वालंटियरों पर हो चुका है। इसी कड़ी में दूसरी कंपनी जायडस कैडिला के वैक्सीन के ट्रायल की भी अनुमति हॉस्पिटल को मिली है। राणा हॉस्पिटल के मैनेजर वेंकटेश ने बताया कि 80 वालंटियर की स्क्रीनिंग की गई है। इनकी रिपोर्ट दिल्ली से आनी है, जो एक से दो दिनों में आने की उम्मीद है। इनमें जो लोग स्वस्थ मिलेंगे, उन पर कैडिला की वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें