फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: शुरू हुआ अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण, 100 केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन

Mon, 08 Mar 2021 03:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • गोरखपुर में आज 10 हजार लोगों को लग रहा कोरोना का टीका
  • जिले के चार बूथों पर बस महिलाओं को लग रहा है टीका
विज्ञापन
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिले में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण दिवस का आयोजन सोमवार को किया गया। पहली बार जिले में 100 बूथों पर 10000 लोगों को एक दिन में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इतना ही नहीं जिला महिला अस्पताल, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, खजनी और बसंतपुर स्वास्थ्य केंद्र पर केवल महिलाओं को टीका लगाया गया।

विज्ञापन


इसके इसके अलावा  बीआरडी मेडिकल कॉलेज  समस्त सीएससी पीएचसी 12 निजी अस्पतालों  को बूथ  बनाए गए। इन केंद्रों पर टीकाकरण सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों व 45 से 59 वर्ष के बीच के बीमार लोगों को टीका लगाया जा रहा है। बूथ पर वैक्सीन व इमरजेंसी दवाओं की किट पर्याप्त मात्रा में थी। टीकाकरण कराने के बाद लोगों को 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में बैठाया जा रहा है। आब्जर्वेशन कक्ष में भी खुशनुमा माहौल है।

सीएमओ ने किया खजनी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने खजनी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेटर को निर्देश दिया कि टीकाकरण मानक के अनुसार होना चाहिए। 45 से 59 वर्ष के बीच के लोगों से डाक्टर का पर्चा भी मांगा जाए, तभी टीका लगाया जाए। 60 वर्ष से ऊपर के लोगों का केवल आधार कार्ड देखकर टीकाकरण कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें