फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी कोरोना वैक्सीन, 15 मिनट इंतजार के बाद 10 मिनट में पूरा होगा टीकाकरण

Tue, 15 Dec 2020 10:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 9
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay
गोरखपुर में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। वैक्सीन लगाने से लेकर उसे रखने तक की व्यवस्था शुरू हो गई है। वैक्सीन लगने के बाद 30 मिनट के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निगरानी में रखा जाएगा। टीका लगने से पहले 15 मिनट इंतजार करना होगा। इसके बाद 10 मिनट के अंदर वैक्सीनेशन होगा।

 
विज्ञापन

2 of 9
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
जानकारी के मुताबिक वैक्सीन लगाने को लेकर प्रथम चरण में सरकारी अस्पतालों को सेंटर के रूप में तैयार किया जा रहा है। सीएमओ कार्यालय के पीछे वैक्सीन रखने के लिए विशेष कमरे भी बनाए जा रहे हैं। साफ-सफाई के साथ संक्रमण से मुक्त रखने के लिए कमरों को सैनिटाइज करने के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को भी गाइडलाइन का पालन करना होगा। वैक्सीन लगाने से पहले हेल्थ वर्कर को 15 मिनट तक वेंटिंग रूम में रखा जाएगा। इसके बाद से दूसरे कमरे में 10 मिनट के अंदर वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन के बाद तीसरे कमरे में संबंधित व्यक्ति को 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 9
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
स्वास्थ्य की होगी जांच
वैक्सीनेशन से पहले हेल्थ वर्करों के स्वास्थ्य की जांच होगी। बुखार सहित अन्य जांच के बाद वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। वैक्सीनेशन के दौरान एक बार में केवल एक व्यक्ति की इंट्री होगी। वेटिंग रूम में ही रजिस्ट्रेशन का पूरा ब्योरा चेक किया जाएगा। जांच के बाद एक-एक करके कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।

 

4 of 9
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
कोरोना टीके के इंतजार के बीच उसकी सुरक्षा को लेकर इंतजाम शुरू हो गए हैं। वैक्सीन को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जाएगा। विशेष फ्रीजर में वैक्सीन रखी जाएगी। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। इसके लिए अब तक 26,000 से अधिक कर्मियों का नाम और ब्योरा कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।

 
विज्ञापन

5 of 9
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
पोर्टल पर मिलेगी समय और स्थान की जानकारी
कोरोना वैक्सीन के लिए बनाए गए कोविन पोर्टल पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची फीड रहेगी। पोर्टल पर हर नाम के साथ संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी अपलोड किया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से लोगों को मैसेज भेजकर टीकाकरण का स्थान व समय की जानकारी भेजी जाएगी।

 
विज्ञापन

6 of 9
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
डाटा फीडिंग का काम दूसरे चरण के लिए शुरू
कोविन पोर्टल पर पहले चरण का 98 फीसदी डाटा अपलोड हो चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग दूसरे चरण की डाटा फीडिंग की तैयारी में जुट गया है। दूसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र के अधेड़ व बुजुर्गों को शामिल किया गया है। इसके अलावा डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के परिजनों को भी दूसरे चरण में ही टीका लगाया जाएगा।



 
विज्ञापन

7 of 9
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
पूरी डिटेल होगी अपलोड
कोविन पोर्टल में वैक्सीन लगाने वाले लोगों के साथ वैक्सीनेशन टीम का भी ब्योरा अपलोड किया जाएगा। कौन से स्थान पर कौन सी टीम वैक्सीन लगाने जाएगी। इसकी जानकारी भी अपडेट रहेगी। इतना ही नहीं, कौन से व्यक्ति को कौन से बैच नंबर की वैक्सीन लगाई जाएगी। यह भी निर्धारित होगा।

 

8 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वेबिनार के जरिए दी जा रही ट्रेनिंग
कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। वेबिनार के जरिए विभाग ब्लॉक स्तर तक के अधिकारी व कर्मचारियों को ट्रेनिंग की शुरुआत हो चुकी है। विभाग ने जिलास्तर, तहसील स्तर के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व कर्मचारियों की ट्रेनिंग पहले ही दे दी है। इसके बाद ब्लॉक स्तर फिर पीएचसी पर ट्रेनिंग दी जाएगी।

 
विज्ञापन

9 of 9
कोविड-19 की वैक्सीन - फोटो : pixabay
टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि कोविन पोर्टल पर डाटा फीड लगभग हो गया है। अब पोर्टल ही तय करेगा कि किसे वैक्सीन लगेगी। इसके लिए पोर्टल से संबंधित लोगों को और विभाग को मैसेज मिलेगा। पोर्टल से जारी नामों की सूची के बाद ही लोगों का वेरीफिकेशन होगा। इसके बाद वैक्सीन लगाई जाएगी।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें