महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की मिलने की रफ्तार बढ़ने लगी है। जिससे लोग बचाव को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं। सोमवार को पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी लखनऊ में हुई जांच के दौरान पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें वहीं भर्ती किया गया है।
पॉजिटिव आने के बाद संक्रमितों के गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों की स्क्रीनिंग भी तेजी से की जा रही है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि सोमवार को पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक विस्मिल नगर, एक राजीव नगर, एक लक्ष्मीपुर, एक जय प्रकाश नगर एवं एक अमरूतियां का निवासी है।
इसे भी पढ़ें- यूपी: 30 रुपये नहीं देने पर मासूम से खिंचवाया स्ट्रेचर, वीडियो हुआ वायरल
रविवार को सात लोगों ने कोरोना से जंग जितने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। अब जिले में अब कोरोना के कुल मामले 347 हो गया है। सक्रिय मामला 116 है। जबकि स्वस्थ होने वालो की संख्या बढ़कर 228 हो गई है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने एडीएम को पत्र भेजकर एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी को संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी शुक्रवार से अवकाश लेकर मुख्यालय से बाहर गए थे। लखनऊ में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अपना परीक्षण कराया तो कोविड 19 की पुष्टि की हुई।