कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुशीनगर में बुधवार को 51 नए कोरोना संक्रमित मिले। कप्तानगंज तहसील व रामकोला थाने को सैनिटाइज कराने के बाद 48 घंटे के लिए सील करा दिया गया है। संक्रमितों को अस्पताल भेजा गया है। इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची बनाई जा रही है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार की शाम तक 547 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 496 निगेटिव और 51 पॉजिटिव निकले। एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 420 हो गई है।
इन्होंने बताया कि अब तक 19771 लोगों के सैम्पल की जांच हो चुकी है, जिसमें 979 पॉजिटिव पाए गए हैं। 549 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं, जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। 210 कंटेनमेंट एरिया है।
बुधवार की शाम को 49 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा गया है। हालांकि अब कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 1036 हो चुकी है लेकिन अभी तमाम लोगों का विवरण स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अपलोड नहीं है।