कोरोना वायरस की न तो अब तक दवा मिल पाई है और न ही वैक्सीन। ऐसे में शासन के निर्देश पर कोरोना मरीजों की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने के लिए मरीजों को पौष्टिक आहार देना शुरू कर दिया गया है।
विभाग की ओर से प्रत्येक मरीज को 250 ग्राम मूंगफली, बादाम व मखाना मिलाकर दिया जा रहा है। यह पौष्टिक चीजें उन्हें प्रतिदिन सुबह दी जा रहीं हैं। डॉक्टरों का मानना है कि पौष्टिक आहार से मरीजों को कोरोना से कम समय में निजात मिल जाएगी।