फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्यकर्मी बचे न पुलिसकर्मी, 64 मिले नए कोरोना संक्रमित

Tue, 28 Jul 2020 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी सहित 64 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। उनका उपचार शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


जिले में अब तक 613 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 376 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, 226 लोगों को इलाज चल रहा है और अब तक जिले में कोरोना से 11 लोगों की जान गई है।

जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक पुलिस लांइस में तीन, पूरब पड़ाव एक, धेंसा नानकार एक, बर्डपुर एसबीआई शाखा एक, महराजगंज गांव एक, शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 10 में दो, छह में एक, पांच में एक, नरायनपुर में 20, आर्यनगर तीन, नीबी दोहनी एक, बीओबी बैंक में एक, खेसरहा ब्लॉक के खेसरहा में पांच, नासिरगंज एक, थाना खेसरहा एक, पुलिस लांइस खेसरहा 10, तहसील बांसी एक, इटवा के गौरा में दो, धनगढ़वा में दो, महतिनिया बुजुर्ग एक, भटमाला दो, बढऩी ब्लॉक के पीएचसी में एक, सेवरा गांव में एक, खुरखुरिया गांव में एक व्यक्ति सहित 64 लोगों को सैंपल गया था। 
विज्ञापन


गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी संक्रमित पाए गए। उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 64 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें