फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में दो कोरोना मरीजों की हुई मौत, 191 नए पॉजिटिव मिले

Mon, 14 Sep 2020 09:55 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में रविवार को 191 नए कोरोना मरीज मिले। दो संक्रमितों की मौत हुई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 12881 हो गई है। इनमें 9657 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत का आंकड़ा 160 हो गया है। कुल 3064 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में लगातार दूसरे दिन भी डॉक्टर और कर्मियों के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को दो डॉक्टर समेत दो कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। वही, एम्स में भी लगातार पांचवें दिन कोरोना संक्रमित मिले हैं।

एम्स के चार और कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। पहली बार बाल सुधार गृह के 20 किशोर संक्रमित मिले हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय के एक शिक्षक भी पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा सिविल कोर्ट के तीन, सीएचसी पिपराइच का एक स्वास्थ्य कर्मी, एक निजी कंपनी के सात लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


तारामंडल गौतम बिहार, छोटे कॉजीपुर, पादरी बाजार, मिश्रौली, देवकली गगहा, हरैया, एमआईजी 53 विवेकपुरम और मोहरीपुर   में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 30 मरीज

शहरी क्षेत्र में 86 नए मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक शाहपुर थाना क्षेत्र के 30 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा कैंट 11, चिलुआताल दो, गोरखनाथ 13, गुलहरिया तीन, कोतवाली 10, राजघाट चार, तिवारीपुर तीन, रामगढ़ताल में 10 मरीज मिले हैं। वही, ग्रामीण क्षेत्र में 77 नए मरीज मिले हैं।

इनमें बड़हलगंज 11, भटहट, ब्रह्मपुर, गोला में तीन-तीन, कैंपियरगंज पांच, चरगांवा 22, गगहा पांच, खजनी, सहनजवां में दो-दो, खोराबार चार, पिपराइच एक, पिपरौली नौ और उरूवा में सात मरीज मिले हैं। इनके अलावा 27 मरीज ऐसे हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।

बीआरडी में हुईं दोनों मौतें
जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के 84 वर्षीय बुजुर्ग और शाहपुर थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रविवार सुबह हुई। बताया जाता है कि इन्हें पहले से शुगर, बीपी सहित अन्य बीमारियां थीं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत कॉलेज प्रशासन ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें