कोरोना संक्रमण का मामले शहर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शहर के बेतियाहाता में एक ही परिवार के तीन लोग, बेनीगंज के एक ही परिवार के चार लोग, जटेपुर के एक ही परिवार के छह लोग, हुमांयुपुर में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इसी मोहल्ले के पांच लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं।
इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि बांसगांव के बघराई में दो, वार्ड नंबर 12 में एक, चांदी में दो, वार्ड नंबर 11 में बहिता में एक, बेलघाट में दो, कैंपयिरगंज के बनकटा में एक, चरगांवा के पादरी बाजार में चार, जंगल हकीम नंबर दो एक, मानबेला में एक, मोहरीपुर में एक, गगहा में दो, गोला के गोपालपुर दो, कौड़ीराम के मिश्रौली एक, खोराबार के जगंल सिकरी चार, सिघड़िया एक, खोराबार एक, तरकुलहा एक, दिव्य नगर एक, पिपराइच के वार्ड नंबर-12 में एक, सहजनवां के जोन्हिया में पांच, सहजनवां एक, मटकापार एक, सरदारनगर मुंडेरा बाजार एक, खजनी के तौलिया घाट एक, बरवल माफी और सिकरीगंज में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चार कोरोना संक्रमितों की मौत बुधवार को हुई है। शाहपुर इलाके के रहने वाले 38 वर्षीय युवक 20 को बीआरडी में भर्ती हुआ था। बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। गुलहरिया के झुंगिया बाजार के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग का 20 जुलाई का एक्सीडेंट हो गया था। इलाज के लिए परिजन बीआरडी ले गए। जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
इस दौरान परिजन गोरखनाथ क्षेत्र के एक अस्पताल में ले गए। जहां से 26 जुलाई को बीआरडी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि बुजुर्ग शुगर के मरीज थे। फलमंडी के पीछे रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति 28 जुलाई को बीआरडी में भर्ती हुआ।
मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई। रसूलपुर के रहने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत खराब हुई, इलाज के लिए परिज बीआरडी ले गए। जहां पर उनकी मौत हो गई। व्यक्ति किडनी की बीमारी से ग्रसित था।
एक्स-रे विभाग 24 घंटे के लिए बंद
बीआरडी मेडिकल कालेज में एक महिला इलाज के लिए आई थी। डॉक्टरों ने उसे एक्स-रे के लिए भेजा। इसके बाद परिजन एक्स-रे कक्ष में ले गए। इसी बीच डॉक्टर एक्स-रे विभाग में पहुंच गए। डॉक्टरों ने बताया कि महिला कोरोना पॉजिटिव है। इतना सुनते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। आधिकारियों के निर्देश पर विभाग का सैनिटाइज कराया गया। 24 घंटे के लिए बिभाग को बंद करा दिया गया है।