फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती जिले में मिले कोरोना के 47 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 349

Mon, 10 Aug 2020 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बस्ती जिले में कोरोना के 46 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1183 पहुंच गई है। रविवार को 36 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 800 मरीज ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 349 हो गई है। मृतकों की संख्या 34 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने किया है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना के एक के बाद एक कुल 1183 मामले सामने आए हैं। जिसके चलते प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। शहर से गांव तक 175 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। 175 कंटेनमेंट जोन में सदर तहसील में 106, हर्रैया में 44, भानपुर में 21 व रुधौली में 4 स्थान शामिल हैं। इन क्षेत्रों में आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

डीएम ने बताया कि अपने जिले अब तक 42,157 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 41,414 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 40,198 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अभी 743 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। सोमवार को 1162 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें