फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पेट्रोल पंप पर कोरोना गाइड लाइंस का पालन शुरू, अमर उजाला ने बिना मास्क लगाए ईंधन बेचने पर जताई थी चिंता

Thu, 13 Jan 2022 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पेट्रोलियम टेडर्स एसोसिएशन और पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सभी पंप मालिकों को कोरोना गाइड लाइंस का अनिवार्य रूप से पालन करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिर, गोरखपुर शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर नोजल मैन से लेकर शुल्क वसूलने वाले कर्मचारी तक मास्क पहन कर काम करते नजर आने लगे हैं। पेट्रोल पंपों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने की खबर हाल ही अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। उसके बाद उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम टेडर्स एसोसिएशन और पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सभी पंप मालिकों को कोरोना गाइड लाइंस का अनिवार्य रूप से पालन करने का आदेश जारी किया है। दूसरी तरफ इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने भी कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


अमर उजाला टीम ने बुधवार को शहर के कई पेट्रोल पंपों की पड़ताल की। टाउन हाल स्थित पेट्रोल पंप पर दो नोजल मैन और एक कर्मचारी मास्क लगाकर वाहनों में पेट्रोल भरते नजर आए। इस दौरान कर्मचारी ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की नसीहत देता दिखा। मोहद्दीपुर चौराहे पर चार नोजल मैन और शुल्क वसूलने वाला एक कर्मचारी मास्क में नजर आए। केबिन में बैठा स्टाफ भी मास्क लगाए था।

केबिन में सैनिटाइजर और हैंडवाश की व्यवस्था थी। बेतियाहाता स्थित पंप पर छह नोजल मैन और दो कर्मचारी मास्क पहन कर तैनात मिले। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक पंप पर पांच नोजल मैन मास्क पहने मिले, जबकि एक नोजल मैन मास्क जेब में रखे था। पूछने पर मास्क पहनते हुए बताया कि खाना खाकर उठा है इसलिए नहीं लगाया था। अधिकतर पंपों पर ग्राहकों से नकदी लेने वाले कर्मचारी दस्ताने पहने नजर आए।
विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम टेडर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन शाही ने बताया कि कोरोना गाइड लाइंस का सभी पेट्रोल पंपों पर सख्ती से पालन किया जाए इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश सभी पेट्रोल पंप संचालकों को एसोसिएशन ने भेजे हैं। पंप पर सभी कर्मचारियों को मास्क-ग्लव्स उपलब्ध कराए गए हैं। शासन के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें