खजनी के रुद्रपुर निवासी (53), नंदानगर निवासी (38) को पांच अगस्त को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इन दोनों की बुधवार की देर रात मौत हो गई। कुशीनगर के कसया के पिपरहिया निवासी महिला (47) तीन अगस्त को भर्ती हुई थीं। महिला की मौत बृहस्पतिवार को हुई है। रेल विहार कॉलोनी निवासी वृद्ध (61) ने लखनऊ के राम मनोहर लोहिया में दम तोड़ा। वह तीन अगस्त को भर्ती कराए गए थे। बुधवार की देर रात मौत हुई है।
313 नमूनों की जांच, 124 की रिपोर्ट निगेटिव
बृहस्पतिवार को कोरोना के कुल 313 नमूनों की जांच हुई है। इसमें से 124 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसका मतलब संक्रमण बढ़ गया है, क्योंकि पॉजिटिव की संख्या 189 है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2983 हो गई। अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। 991 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 1367 एक्टिव केस हैं। होम आइसोलेशन के 557 मरीज ठीक हो गए हैं।
शहरी क्षेत्र में संक्रमण
बशारतपुर 7, जटेपुर 2, रेलवे 3, रामजानकी नगर 1, कूड़ाघाट 15, विकास नगर 9, सिविल लाइंस 2, शाहपुर 3, कैंट- 3, बसंतपुर 1, बनकटी चक 1, टीबी अस्पताल 2, बरगदवां 7, मोहद्दीपुर 5, घोष कंपनी 1,अशोक नगर 1, दाउदपुर 1, जगन्नाथपुर 3, गोरखनाथ 3, रमदत्तपुर 1, सूरजकुंड 1, कलेक्ट्रेट परिसर 7, तारामंडल 1, सेंट एंड्रयूज कॉलेज 1, जगदीशपुर 1, राप्तीनगर 2, राजेंद्र नगर 2, बिलंदपुर 1, ट्रांसपोर्ट नगर 1, सैनिक विहार 1, तहसील सदर 1, झरना टोला 1, 10 नंबर बोरिंग 2, शक्तिपुरम 1, कार्यालय नगर शिक्षा अधिकारी 1, पुर्दिलपुर 1, सीएमओ कार्यालय 1, इस्माइलपुर 2, पोखरा टोला 1, माधोपुर 1, राजघाट 1, आजाद नगर 1, मेट्रो हास्पिटल 1, सुमेर सागर 4, इंदिरा ाल विहार 1, मिर्जापुर 2, अंधियारी बाग 1।
बासगांव के वार्ड नंबर 11- 1, सरसोपार 1, बड़हलगंज के पुरानी चकबंदी1, कनगोघाट 1, भटहट के टिकरिया 4, ब्रह्मपुर के नई बाजार 2, कैंपियरगंज के धर्मपुर 1, भगवानपुर 2, पीपीगंज 5, बीआरडी 3, चरगांवा 1, भगवानपुर 2, सिक्टौर 1, जंगल धूसड़ 1, एफसीआई 2, चौरीचौरा 1, गगहा के मेंहदिया 1, जंगल कौड़या के महुली 1, कौड़ीराम 2, खोराबार 3, दिव्य नगर 1, जंगल सिकरी 1, सिंघड़िया 5, रायगंज 1, पथरा 1, सूबा बाजार 1, विवेकपुरम 1, पिपराइच 10, सिहोरिया 1, पतरा बाजार 1, गीडा 2, पिपरौली 2, सहजनवां 1, सरदार नगर के डुमरी खास 1 व अन्य 12।
प्रधान डाकघर में अब तक 42 संक्रमित
प्रधान डाकघर में बृहस्पतिवार को 60 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। इसमें 15 लोग संक्रमित पाए गए। इससे पहले बुधवार को 51 लोगों की जांच हुई थी। इसमें 27 लोग संक्रमित पाए गए थे। प्रधान डाकघर में संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है। कार्यालय में कामकाज ठप है। प्रवर अधीक्षक डॉ. एसएन दूबे के मुताबिक जांच का सिलसिला चलता रहेगा।
सीएमओ गोरखपुर डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्कियों को चिह्नित किया जाएगा। सबकी जांच कराई जाएगी। जांच की गति तेज कराई गई है।
वन विभाग के तीन कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव
गोरखपुर। वन विभाग के तीन कर्मचारी बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। इसे लेकर वन विभाग का दफ्तर सील करा दिया है। डीएफओ अविनाश कुमार का कहना है कि कार्यालय पर कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जा रही थी। जांच के दौरान कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली। इसलिए कार्यालय सील कराया गया है। शुक्रवार को भी कार्यालय पर अन्य कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी।