फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: ट्रेनों के एसी कोच में अभी नहीं मिलेगा बेडरोल, इस वजह से रेल प्रशासन ने रोक दी तैयारी

Sat, 08 Jan 2022 12:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सप्ताह भर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेल प्रशासन ने फिलहाल बेडरोल न देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्सप्रेस ट्रेनों के वातानुकूलित कोच में यात्रियों को अभी बेडरोल (चादर, कंबल, तौलिया और तकिया) नहीं मिलेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेल प्रशासन ने इसे देने की तैयारी बंद कर दी है। ठंड बढ़ने के साथ ही रेल प्रशासन ने यात्रियों को बेडरोल देने की तैयारी शुरू कर दी थी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर में बेडरोल के स्टाक की गड़ना भी कर ली गई है। कुछ बेडरोल की खरीदारी की तैयारी भी चल रही थी।

विज्ञापन


अब रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा था लेकिन, सप्ताह भर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेल प्रशासन ने फिलहाल बेडरोल न देने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते बेडरोल देने की तैयारी अभी रोक दी गई है।
 

करोड़ों के बेडरोल कंडम होने के कगार पर

रेलवे में करोड़ों रुपये कीमत के बेडरोल कंडम होने के कगार पर हैं। 23 मार्च 2020 से ही उनका उपयोग नहीं हो रहा है। जानकारों के अनुसार गोरखपुर स्थित मैकेनाइज्ड लाउंड्री में ही लगभग 55 हजार चादरों की उम्र पूरी हो चुकी है। करीब 15 हजार कंबल के अलावा तौलिया और तकिये भी पड़े हैं। रेलवे के मानक के मुताबिक कंबल का प्रयोग चार और चादर का अधिकतम दो साल तक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें