फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: रेलवे यांत्रिक कारखाने में बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक, जारी किया गया निर्देश

Sat, 25 Dec 2021 02:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के महामंत्री विनोद कुमार राय ने निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे यांत्रिक कारखाने में तत्काल प्रभाव से बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी गई है। अब रेलकर्मी पहले की तरह मैनुअल हाजिरी लगाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के महामंत्री विनोद कुमार राय ने निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन


दरअसल, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई रेलवे जोन में बॉयोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी गई थी। इस पर पूर्वोत्तर रेलवे में ध्यान नहीं दिया गया। रेल कर्मचारियों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी महासंघ के महामंत्री के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कार्मिक अधिकारी से मिलकर वार्ता की थी और महाप्रबंधक को पत्र लिखा था।

कार्मिक अधिकारी, यांत्रिक कारखाना ने 24 दिसंबर को आदेश जारी कर बॉयोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी है। जिन रेलकर्मियों ने कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज नहीं लगी है उन्हें तत्काल टीका लगवाने की अपील की है। कारखाना अधिकारियों से अपने सेक्शन में कोरोना संबंधित सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें