फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गोविवि और एमएमएमयूटी में एक ही दिन होगा दीक्षांत समारोह, तैयारी में जुटे दोनों विश्वविद्यालय

Sat, 13 Nov 2021 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

तैयारी में जुटे दोनों विश्वविद्यालय, एमएमएमयूटी में कमेटियों का गठन शुरू, कुलाधिपति ने 15 दिसंबर से पूर्व समारोह आयोजित करने का दिया निर्देश।
विज्ञापन
MMMUT/DDU - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह एक ही दिन आयोजित होगा। विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों विवि को 15 दिसंबर से पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इसपर दोनों विश्वविद्यालय समारोह की तैयारी में जुट गए हैं। एमएमएमयूटी ने समारोह के लिए एक दर्जन से अधिक कमेटियां गठित कर दी हैं। साथ ही गोविवि ने भी कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि कुलाधिपति को पत्र भेजकर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में दीक्षांत समारोह के आयोजन के संदर्भ में  तिथि की अनुमति मांगी गई है। कुलाधिपति से समय मिलने के बाद मुख्य अतिथि का नाम तय किया जाएगा। समारोह के लिए जिन कमेटियों का गठन किया गया है उनमें विवि के उन शिक्षकों को शामिल किया गया है जिन्हें दीक्षांत समारोह के आयोजन का अनुभव है।

वहीं गोविवि के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि कुलाधिपति से निर्देश मिलने के बाद दीक्षांत समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी प्राथमिक तौर पर कुलसचिव को सौंप दी गई है। मुख्य अतिथि के नाम पर भी विचार शुरू कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 13 से 15 दिसंबर के बीच समारोह का आयोजन हो सकेगा। प्रो. सिंह ने बताया कि दोनों विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह का आयोजन एक ही दिन होगा। राजभवन के निर्देश के बाद जल्द ही समारोह की तारीखें तय की जाएंगी।  
विज्ञापन


विवि से मांगीं छह बिंदुओं पर जानकारी
दीक्षांत समारोह के संबंध में राजभवन ने विश्वविद्यालयों से छह बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इन बिंदुओं में समारोह की प्रस्तावित तिथि, मुख्य अतिथि का नाम, डीलिट की उपाधियों की संख्या और पाने वालों का नाम व बॉयोडाटा, पीएचडी उपाधियों की संख्या, गोल्ड व सिल्वर मेडल पाने वाले मेधावियों का नाम, समारोह में दी जाने वाली डिग्रियों और उपाधियों की संख्या शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें