फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMMUT दीक्षांत समारोह: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं, छात्र नेताओं के पीछे न घूमें छात्र, अपना करियर संवारें

Mon, 26 Sep 2022 05:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दीक्षा समारोह में राज्यपाल ने 1,290 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की और 39 टॉपरों को अपने हाथों से गोल्ड मेडल पहनाया। समारोह में दीक्षांत संबोधन एमजी मोटर्स के प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने दिया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने छात्रों को करियर की बेहतरी के टिप्स दिए।
विज्ञापन
MMMUT के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की राज्यपाल और मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्नोलॉजी की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र, छात्र नेताओं के पीछे घूमकर समय बर्बाद न करें। छात्र नेताओं का लक्ष्य पार्षद, विधायक और सांसद बनना है लेकिन छात्रों का लक्ष्य शिक्षा के क्षेत्र में करियर संवारना है। ऐसे में उन्हें इसी दिशा में खुद को केंद्रित करना चाहिए। राज्यपाल सोमवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षा समारोह में बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने बेहतर परिणाम के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। उन्होंने कहा है कि हमें आनंद और उत्साह के साथ सामूहिक प्रयास से ही उच्च कोटि की सफलता प्राप्त हो सकती है। उन्होंने लगातार काम करते रहने पर जोर देते हुए कहा कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने बीते दिनों नैक का ग्रेड हासिल कर बधाई का कार्य किया है लेकिन यहां के छात्रों और शिक्षकों यही पर ठहरना नहीं चाहिए बल्कि अगले लक्ष्य के लिए काम शुरू कर देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, नए भारत के नए UP में सुनिश्चित होगा खिलाड़ियों का योगदान
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर वर्ल्ड रैंकिंग में अपना स्थान बनाना है तो लगातार काम करते रहना होगा। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों को गांव की समस्याओं पर शोध कार्य करने की सलाह दी। कहा कि छात्र केवल पाठ्यक्रम तक ही सीमित ना रहें बल्कि अपने सामाजिक कर्तव्य व दायित्व को भी समझें।

दीक्षा समारोह में उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि हमें संस्था की नींव रखने वाले कभी भूलना नहीं चाहिए। राज्यपाल ने बढ़ रहे वृद्धाश्रमों पर चिंता जताई और छात्रों से कहा कि वह अपने अपने माता-पिता का सम्मान करें। उनके प्रति अपने कर्तव्य का पालन जरूर करें।
विज्ञापन


दीक्षा समारोह में राज्यपाल ने 1,290 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की और 39 टॉपरों को अपने हाथों से गोल्ड मेडल पहनाया। समारोह में दीक्षांत संबोधन एमजी मोटर्स के प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने दिया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने छात्रों को करियर के बेहतरी के टिप्स दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें