फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑनलाइन कार बिक्री के नाम पर युवक से 4.65 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देखकर किया संपर्क
विज्ञापन

कागजात बनवाने के नाम पर खाते में ट्रांसफर कराए रुपये

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कार खरीदने के नाम पर मोहद्दीपुर निवासी रतन कुमार श्रीवास्तव से 4.65 लाख रुपये की ठगी हो गई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मोहद्दीपुर निवासी रतन कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ओएलएक्स एप पर कार का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर आरोपी ने उन्हें बशारतपुर स्थित हरिद्वारपुरम फेज-1 बुलाया। वहां आरोपी ने दूसरे मॉडल की कार दिखाकर सौदा तय किया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने वाहन के कागजात तैयार कराने और प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 4.65 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। तय हुआ था कि बाकी रकम वाहन मिलने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतन ने बताया कि रुपये ट्रांसफर होने के बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं होने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने कैंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें