फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी, लगा रहे चक्कर

Sun, 26 Jul 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के पिपरसंडी गांव स्थित इंडियन बिंदु गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडर की आपूर्ति और एजेंसी के संचालन को लेकर नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले चार दिनों से उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ता आकाश ने बताया कि वह स्कूल की छुट्टी लेकर गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचे लेकिन वहां भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं था। उन्होंने कहा कि बार-बार आने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
वहीं, विजय ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार लंबी लाइन लगती है और बाद में कर्मचारियों की ओर से गैस खत्म होने की बात कहकर अगले दिन आने के लिए कहा जाता है। शिवम का आरोप है कि एजेंसी का निर्धारित खुलने का समय सुबह 9 बजे है लेकिन सुबह 10 बजे के बाद भी एजेंसी नहीं खुली थी। उन्होंने बताया कि एजेंसी के फोन नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया। उपभोक्ता हरि प्रकाश ने गैस में धांधली करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें