फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में शुरू हुआ कैथ लैब भवन का निर्माण कार्य

Sat, 11 Jul 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स में हृदय रोगियों के लिए अत्याधुनिक हृदय नली प्रयोगशाला (कैथ लैब) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

करीब 14 करोड़ रुपये से स्थापित होने वाली इस प्रयोगशाला को दो माह के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद एम्स प्रशासन ने निर्माण और अन्य तैयारियां तेज कर दी हैं।
कैथ लैब के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण जापान से मंगाए जाएंगे। उपकरणों की खरीद और आपूर्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके साथ ही विशेषज्ञ हृदय रोग चिकित्सकों, तकनीकी कर्मचारियों और अन्य आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथ लैब शुरू होने के बाद मरीजों को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी उन्नत जांच एवं उपचार की सुविधा एम्स में ही उपलब्ध होगी। इससे हार्ट अटैक और अन्य गंभीर हृदय रोगों के मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें