फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : यूपी पुलिस जोन सेमीफाइनल में

विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज कॉलेज मैदान पर आयोजित मानसून गोल्ड कप 7-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलते यूपी
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज मैदान पर स्पोर्ट्स एंपोरियम की ओर से आयोजित मानसून गोल्ड कप-2026 7-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को खेले गए दो मुकाबलों में उत्तर प्रदेश पुलिस जोन और सहारा स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

यूपी पुलिस जोन ने मिलानो फुटबॉल क्लब को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। पहले मुकाबले में सहारा स्पोर्टिंग क्लब ने उत्तर प्रदेश पुलिस जोन बी टीम को 3-0 से शिकस्त दी। मैच के तीसरे मिनट में दिव्यांशु ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।
उन्होंने 22वें मिनट में अपना दूसरा गोल भी किया। 29वें मिनट में अमन सिंह ने तीसरा गोल दागकर सहारा स्पोर्टिंग क्लब की जीत सुनिश्चित कर दी।
दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस जोन ने मिलानो फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया। पहले हाॅफ तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाॅफ में पुलिस जोन ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 26वें मिनट में अमित कुमार के गोल से बढ़त बनाई। 32वें मिनट में अबुद्दीन ने दूसरा गोल किया, जबकि 36वें मिनट में अमित कुमार ने अपना दूसरा गोल कर टीम को 3-0 की जीत दिला दी। इस जीत के साथ पुलिस जोन ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

पहले मैच के मुख्य अतिथि फुटबॉल खिलाड़ी सुनील निषाद रहे, जबकि दूसरे मैच के मुख्य अतिथि आर्मी पब्लिक स्कूल के गेम टीचर संदीप कुमार थे। इस दाैरान घनश्याम सिंह, विकास कुमार, रतन सिंह, अमरनाथ माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें