फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खजांची चौराहे पर शुरू हुआ ओवरब्रिज का निर्माण कार्य, लगाई गई मशीन

Fri, 20 Jan 2023 12:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बता दें कि खजांची चौराहे पर जो फ्लाईओवर बनने जा रहा है उस पर लगभग 97 करोड़ की लागत आएगी। 600 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज के निर्माण में दो साल का समय लगेगा। बृज कॉरपोरेशन ने निर्धारित समय पर अपना काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
खजांची चौराहे पर बन रहा ओवरब्रिज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुप्रतिक्षित खजांची ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया ब्रिज कॉरपोरेशन ने शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को विभाग के इंजीनियरों ने दो स्थानों को चिह्नित  किया जहां पर पाए खड़े किए जाएंगे। उन स्थानों पर पायलिंग के लिए मशीनों को लगा दिया गया है।

विज्ञापन


खजांची चौराहे से बरगदवां रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कराने की प्रक्रिया ब्रिज कॉरपोरेशन ने बृहस्पतिवार को शुरू कर दी। एक दिन पहले बुधवार को इस सड़क पर डायवर्जन लागू कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को बृज कॉरपोरेशन के इंजीनियरों ने नाप-जोख कर उन दो स्थानों को चिह्नित किया जहां पर पायलिंग करनी है। वहां काम पूरा होने के बाद दूसरे स्थानों पर कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही पिलर में लगाने के लिए सरिया काटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

बता दें कि खजांची चौराहे पर जो फ्लाईओवर बनने जा रहा है उस पर लगभग 97 करोड़ की लागत आएगी। 600 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज के निर्माण में दो साल का समय लगेगा। बृज कॉरपोरेशन ने निर्धारित समय पर अपना काम शुरू कर दिया है। विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि वह पूरा कोशिश करेंगे कि तय समय पर काम पूरा हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें