फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खजांची ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू, लगी बैरिकेडिंग

Thu, 19 Jan 2023 03:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

आवागमन को बेहतर बनाने के लिए जनपद में हर तरफ फोरलेन का जाल बिछाया जा रहा है। इस बाईपास को खजांची चौक पर मेडिकल कॉलेज-असुरन चौक फोरलेन काटता है। दोनों ही फोरलेन पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण खजांची चौक पर जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के खजांची चौराहे पर बुधवार रात से फ्लाईओवर निर्माण का काम शुरू हो गया। रात 11 बजे बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को रोक दिया गया। इसके बाद अब खजांची चौराहे से बरगदवां जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन

ब्रिज कॉर्पोरेशन की ओर से कराए जा रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को दो साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। 600 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण पर लगभग 97 करोड़ की लागत आएगी। ब्रिज कारेपोरशन के परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि योजना में स्वीकृत धनराशि मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

आवागमन को बेहतर बनाने के लिए जनपद में हर तरफ फोरलेन का जाल बिछाया जा रहा है। इस बाईपास को खजांची चौक पर मेडिकल कॉलेज-असुरन चौक फोरलेन काटता है। दोनों ही फोरलेन पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण खजांची चौक पर जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

इससे निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर आम लोगों तक ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की थी। इसी के बाद ब्रिज कारपोरेशन ने खजांची चौराहे पर फ्लाइओवर का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें