फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 1.82 लाख विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा, प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल की चल रही तैयारियां

Thu, 19 Jan 2023 03:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही स्कूलों को ससमय प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने और प्रैक्टिकल कराने का निर्देश भी दिया है। सीबीएसई और सीआईएससीई स्कूलों में प्रैक्टिकल की शुरुआत हो चुकी है। जबकि, यूपी बोर्ड का प्रैक्टिकल 29 जनवरी से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सीआईएससीई और यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। फरवरी में परीक्षाओं का आयोजन होगा। तीनों बोर्ड के 1,82,000 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जहां, जिले के अंदर 220 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, सीबीएसई और सीआईएससई की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची अभी जारी नहीं हुई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षाएं 16 फरवरी से तीन मार्च और इंटर की परीक्षाएं 16 फरवरी से चार मार्च तक चलेंगी। परीक्षा में डेढ़ लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

सीबीएसई की दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च, बारहवीं की 15 फरवरी से पांच अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा में 25 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, सीआईएससीई के बारहवीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 31 मार्च, दसवीं की 27 फरवरी से 29 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा में सात हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल की चल रही तैयारियां
यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही स्कूलों को ससमय प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने और प्रैक्टिकल कराने का निर्देश भी दिया है। सीबीएसई और सीआईएससीई स्कूलों में प्रैक्टिकल की शुरुआत हो चुकी है। जबकि, यूपी बोर्ड का प्रैक्टिकल 29 जनवरी से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें