फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वीकृत मानचित्र के विपरीत कर रहे थे निर्माण, दो मकान सील

Sun, 28 Jul 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए ने बुद्ध विहार पार्ट-बी, गौतम बुद्ध विहार फेज-बी में की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शनिवार को बुद्ध विहार पार्ट-बी और गौतम बुद्ध विहार फेज-बी में स्वीकृति नक्शे का उल्लंघन कर भवन निर्माण करने पर दो मकान को सील कर दिया। पूरी कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा नामित मजिस्ट्रेट दीपक एवं पुलिस बल की उपस्थिति में की गई।

प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता कुंजबिहारी, विनोद कुमार शर्मा एवं अवर अभियंता संजीव तिवारी, रमापति वर्मा, मनीष कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार शर्मा, डीएन शुक्ला एवं जिला प्रशासन से नामित मजिस्ट्रेट दीपक कुमार बुद्ध विहार पार्ट बी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जीवन गुप्ता ने बुद्धविहार पार्ट-बी में आवासीय भवन के सेटबैक को कवर करते हुए व्यवसायिक (शटर लगाकर निर्माण) निर्माण किया है। प्रभारी मुख्य अभियंता ने व्यवसायिक पार्ट को सील करा दिया। उधर, कुसुम देवी पत्नी मान सरोवर द्वारा गौतम बुद्धविहार फेज-बी में स्वीकृति मानचित्र के विपरीत भवन निर्माण करने पर परिसर को सील किया गया। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि अवैध निर्माणों, अनधिकृत कॉलोनियों एवं भू-उपयोग के विपरीत संचालित भवनों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें