फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोडवेज में भी अब मिलेगी कूरियर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र के 9 बस स्टेशन पर होगी बुकिंग
विज्ञापन


- लोगों को बसों से समान भेजने में होगी सुविधा

- नौसड़, रेलवे बस स्टेशन, राप्ती नगर डिपो कचहरी,बस्ती, सिद्धार्थनगर, पडरौना, देवरिया,सोनौली व बांसी बस स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रोडवेज में भी अब लोगों को अपना कूरियर बस से भेजने की सुविधा जल्द मिलेगी। अवैध कूरियर पर लगाम लगाने के लिए परिवहन निगम गोरखपुर क्षेत्र के 9 बस स्टेशनों पर कूरियर बुकिंग सेंटर खोलने जा रहा है। जहां लोग उचित चार्ज देकर कूरियर बुक कराऐंगे। जिसे बस द्वारा गंतव्य के बस स्टेशन पर पहुंचा दिया जाएगा।
यह सुविधा गोरखपुर क्षेत्र के नौसड़, रेलवे बस स्टेशन, राप्ती नगर डिपो कचहरी बस स्टेशन के साथ-साथ बस्ती, सिद्धार्थनगर, पडरौना, देवरिया,सोनौली व बांसी बस स्टेशनों पर भी मिलेगी। इसके लिए अलग काउंटर बनाया जाएगा। जहां से कूरियर की बुकिंग होगी। सामान का वजन व दूरी के हिसाब से लोगों से चार्ज लिया जाएगा। जिससे लोगों को सुविधा तो होगी ही, निगम का राजस्व लगभग 5 कराेड़ रूपए वार्षिक बढ़ जाऐगा। एवीएल लाजेस्टीक्स कंपनी को यह टेंडर 3 वर्ष के लिए अनुबंध पर दिया गया है। लगभग 1 महीने के अंदर काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
गोरखपुर क्षेत्र के 9 बस स्टेशनों पर कूरियर बुकिंग की सुविधा मिलने जा रही है। जिससे लोग वैध तरीके से अपना सामान बुक करके दूसरी जगह भेज सकेंगे। अवैध कूरियर पर पूरी तरह से लगाम लग जाएगा।
-लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम गोरखपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें