फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेतियाहाता से प्रेमचंद पार्क तक सड़क का निर्माण शुरू

Sun, 12 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के बेतियाहाता चौराहा से हनुमान मंदिर होते हुए मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड तक लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क और जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में अब ठोस पहल शुरू हो गई है। करीब 3.99 करोड़ रुपये की लागत से सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन


परियोजना के तहत पहले चरण में सड़क किनारे आरसीसी नाली का निर्माण किया जा रहा है ताकि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। इसके बाद सड़क को हॉट मिक्स प्लांट तकनीक से बनाया जाएगा और पैदल राहगीरों के लिए साइड पटरी भी विकसित की जाएगी। कुल 1104 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।
शनिवार को पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने ठेकेदार रूपम अग्रवाल के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि नाली का ढाल तकनीकी मानकों के अनुरूप रखा जाए, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। बताया जा रहा है कि भगत सिह चौक से हनुमान मंदिर रोड तक पूर्व में हुए निर्माण में गंभीर अनियमितता सामने आई थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से आधी सड़क को दोहरे भुगतान के कारण चार इंच ऊंचा कर दिया गया, जिससे सड़क असमान हो गई। पार्षद की शिकायत पर मामला उजागर होने के बाद कार्य रोक दिया गया, लेकिन अब तक आधी सड़क अधूरी स्थिति में है। इस खामी के चलते आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बाद अब सड़क-नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें