कम समय में पहुंच जाएंगे पैडलेगंज
मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक की दूरी करीब साढ़े तीन किमी है। पैडलेगंज होकर टीपीनगर या सर्किट हाउस की तरफ जाने के लिए लोगों को मोहद्दीपुर से होकर जाना पड़ता है। मोहद्दीपुर से नहर रोड होते हुए चौराहे तक जाने में यातायात का दबाव होने से काफी समय लगता है। मोहद्दीपुर से बाईं ओर मुड़कर लोग पैडलेगंज तक जाते हैं। इस दौरान कई बार जाम का सामना करना पड़ता है। इस रोड के बन जाने से दूरी लगभग आधी हो जाएगी। साथ ही समय भी बचेगा।
ये सुविधाएं मिलेंगी
- मार्निंग वॉक के लिए फुटपाथ
- रामगढ़ताल के किनारे नौकायन की तरह रेलिंग
- सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी
- सजावटी पौधे लगाए जाएंगे
- साइकिल ट्रैक भी बनेगा