फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी सिपाही के साथ कमरे में थी अर्धनग्न हाल में महिला पुलिसकर्मी, अचानक आ गया कांस्टेबल पति और फिर...

Mon, 01 Sep 2025 01:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

यूपी के कुशीनगर में सिपाही पति ने कांस्टेबल पत्नी को उसके प्रेमी कांस्टेबल के साथ नग्न हालत में पकड़ लिया। अचानक आए पति को देखकर दोनों के होश उड़ गए। पति ने दोनों को कमरे में बंद कर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन
कुशीनगर में सिपाही पति ने कांस्टेबल पत्नी को प्रेमी कांस्टेबल संग पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले से पुलिस महकमे की साख पर सवाल खड़े करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला कांस्टेबल अपने प्रेमी कांस्टेबल के साथ कमरे में रंगरेलियां मना रही थी, तभी उसका पति, जो खुद भी कांस्टेबल है, अचानक मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कसया कस्बे के एक मोहल्ले में रविवार की सुबह एक सिपाही ने अपने किराए के आवास पर पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। उसका प्रेमी भी सिपाही है। पति ने दोनों की पिटाई कर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जुट गए। 

सूचना पर आई पुलिस तीनों को थाने ले गई। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात दंपती नगर में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। दोनों की तैनाती अलग-अलग थानों में है। सुबह आठ बजे पति अचानक आवास पर पहुंचा तो कमरे में पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर दंग रह गया। 
विज्ञापन


महिला का प्रेमी भी कांस्टेबल है। उसकी तैनाती जिले में ही दूसरे थाने में है। इस बात को लेकर तीनों में झड़प और मारपीट हुई। आक्रोशित पति ने कमरे को बाहर से बंद कर शोर मचाया तो काफी संख्या में मोहल्ले के लोग जुट गए। पत्नी ने भी अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

पति के ड्यूटी पर जाते ही प्रेमी को बुला लेती थी पत्नी
पति के बुलाने पर आई पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया और तीनों को थाने ले गई। पति का कहना है कि जब भी मैं ड्यूटी पर जाता था, पत्नी अपने प्रेमी को आवास पर बुला लेती थी। 
 
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच विवाद
आज पहुंचा तो वह पकड़ लिए गए। इस संबंध में एसएचओ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला है। जांच-पड़ताल की जा रही है। महिला कांस्टेबल के पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें