फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिख पोतने वाले कांग्रेसी गिरफ्तार, पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी का कर रहे थे विरोध

Tue, 02 Mar 2021 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोत दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उलझ गए। इसका संज्ञान पुलिस ने लिया है।
विज्ञापन


नगर निगम चौकी इंचार्ज राम सिंह की तहरीर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी सहित 14 नेताओं के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने, बिना अनुमति जुलूस निकालने और 7 सीएलए के तहत कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित पांडेय और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सचिव अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। नामजद अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।   

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से नाराज कांग्रेस नेता दोपहर में बेतियाहाता बाजाज पार्क के सामने स्थित पेट्रोल पंप के बाहर धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे। महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की अगुवाई में पहले धरना दिया गया, फिर मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। घटना की सूचना पाकर नगर निगम चौकी इंचार्ज राम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बाबा रामदेव पर साधा निशाना

चौकी इंचार्ज ने बिना अनुमति प्रदर्शन न करने की अपील की, लेकिन कांग्रेस नेता नहीं माने। इसी बीच कुछ नेताओं ने पेट्रोल पंप पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोत दी। आरोप है कि पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उलझ गए। धक्का-मुक्की की। सरकारी कामकाज में बाधा डाली। पुलिस के मुताबिक इस मामले में देररात आशुतोष तिवारी, अभिजीत पाठक, सुमित पांडेय व अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन सबको मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  
 
कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बाबा रामदेव ने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया था। कहा था कि भाजपा की सरकार बनेगी तो डीजल और पेट्रोल के दाम कम हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रसोई गैस के साथ आए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सचिव अमित, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित पांडेय, महानगर उपाध्यक्ष रोहन पांडेय, श्याम शरण, मोहम्मद अरशद, महानगर प्रवक्ता दिलीप निषाद, निर्मला वर्मा, कुसुम पांडेय, प्रभात चतुर्वेदी, जितेंद्र विश्वकर्मा, अश्वनी प्रताप सिंह व अनिल गुप्ता के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, बिना अनुमति के जुलूस निकालने, 7 सीएलए की धारा में केस दर्ज किया गया है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

अभिजीत पाठक, आशुतोष तिवारी, अमित कुमार, सुमित पांडेय

यह हो सकती है सजा
धारा 186 : सरकारी काम में बाधा डालना, सजा एक अवधि जिसे तीन महीने बढ़ाया जा सकता है या पांच सौ जुर्माना
7 सीएलए : 7 लॉ क्रिमिनल एमेंडमेंट एक्ट में सजा, अपराध के हिसाब से होती है
धारा 144 : बिना अनुमति के कोई काम करने पर लगाया जाता है, इसमें अधिकतम सजा तीन साल की होती है।
 

सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि नामजद 14 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, बिना अनुमति जुलूस निकालने और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें से चार को गिरफ्तार किया गया है। आठ की तलाश में पुलिस लगी है। जल्द आरोपितों के कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दफ्तर से गिरफ्तार करने का आरोप

कांग्रेस ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। मीडिया प्रभारी दिलीप निषाद का आरोप है कि धरना-प्रदर्शन खत्म होने के बाद महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी अलहदादपुर स्थित दफ्तर में बैठे थे। यूथ कांग्रेस के अभिजीत पाठक, अमित कन्नौजिया, सुमित पांडेय चारुचंद्र पुरी कॉलोनी स्थित दफ्तर में बैठे थे। पुलिस ने इन सभी को दफ्तर से गिरफ्तार कर कोतवाली थाने ले आई।

कांग्रेस नेताओं का थाना परिसर में प्रदर्शन
जानकारी मिलने के बाद प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि सहित तमाम कांग्रेसी कोतवाली थाने पहुंच गए। थाना परिसर में धरना देकर नेताओं को छोड़ने की मांग की, लेकिन पुलिस दबाव में नहीं आई। गिरफ्तार लोगों को थाने के लॉकअप में डाल दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में राकेश यादव, पूनम मिश्रा, रोहन पांडेय, श्यामशरण श्रीवास्तव, दिलीप कुमार निषाद, साहिल विक्रम तिवारी, विजेंद्र तिवारी, आलोक शुक्ला, अनवर हुसैन, अनिल दूबे, प्रेमलता चतुर्वेदी, कुसुम पांडेय, निर्मला वर्मा, अनुराग पांडेय, कमल श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, संजय चौबे, महेंद्र मोहन तिवारी, सुशांत शर्मा, प्रभात चतुर्वेदी, मोहम्मद अरशद, महेंद्रनाथ मिश्रा, अमित राव, जितेंद्र विश्वकर्मा, राकेश मौर्या, राजकुमार मौर्या, राजीव कुमार सिंह, नवनीत मिश्रा, शिवम चतुर्वेदी, आशुतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे।

प्रदेश महासचिव कांग्रेस विश्वविजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेस नेताओं को डरा नहीं सकती है। हम जनता के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरते रहेंगे। दमनकारी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें