पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के संरक्षक रहे पूर्व सांसद स्व. हर्षवर्धन की पुत्री सुप्रिया श्रीनेत के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 11 सदस्यीय कंसल्टेटिव ग्रुप की सदस्य मनोनीत किए जाने पर संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दिया है।
महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस में सुप्रिया का राजनीति कद बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह उनका आम जनता से जुड़े रहना है। संघ के प्रवक्ता ए के सिंह ने कहा कि सुप्रिया ने काग्रेंस प्रवक्ता के रूप मे अपनी एक विषिष्ट पहचान बनाई है। उनका राष्ट्रीय राजनीति मे प्रभावी मुकाम हासिल करना मजदूर और किसानों की लड़ाई को और धार देगा।