फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर-बस्ती मंडल में आधी आबादी को टिकट देने में कांग्रेस आगे, भाजपा-बसपा पीछे

Mon, 14 Feb 2022 10:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चुनाव आयोग के पास जो आंकड़े उपलब्ध हैं, उसके मुताबिक भाजपा व बसपा ने महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी की है। इन पार्टियों ने दो-दो महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-बस्ती मंडल में विधानसभा की 41 सीटें हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। चुनाव आयोग के पास जो आंकड़े उपलब्ध हैं, उसके मुताबिक भाजपा व बसपा ने महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी की है। इन पार्टियों ने दो-दो महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। महिलाओं को टिकट देने के मामले में भाजपा व सपा के सहयोगी दल भी पीछे हैं। अपना दल (एस) व निषाद पार्टी ने भी महिलाओं को टिकट नहीं दिया है।  

गोरखपुर : कांग्रेस ने चार व सपा ने तीन महिलाओं को टिकट दिया

कांग्रेस ने नौ में चार सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। गोरखपुर शहर से चेतना पांडेय, पिपराइच से पूनम चौहान, चिल्लूपार से सोनिया शुक्ला और कांग्रेस से रजनी को चुनाव मैदान में उतारा है। सपा ने शहर से सुभावती शुक्ला, खजनी से रूपावती और कैंपियरगंज से काजल निषाद को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा और बसपा ने महिलाओं को टिकट नहीं दिया है।  

बस्ती : भाजपा व कांग्रेस ने एक-एक महिला को प्रत्याशी बनाया

भाजपा ने रुधौली विधानसभा क्षेत्र में संगीता प्रताप जायसवाल को टिकट दिया है। वह विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी हैं। इसी तरह कांग्रेस ने हर्रैया विधानसभा सीट सेलबोनी सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सपा व बसपा ने किसी महिला को टिकट नहीं दिया है। जिले में विधानसभा की पांच सीटें हैं।

विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

संतकबीरनगर : कांग्रेस ने दो महिलाओं को टिकट दिया

कांग्रेस ने धनघटा (सुरक्षित) से शांति देवी और मेंहदावल से रफीका खातून को प्रत्याशी बनाया है। सपा, बसपा, भाजपा व उसके सहयोगी दल ने महिलाओं को टिकट नहीं दिया है।  

महराजगंज : बसपा व सपा ने एक-एक महिला प्रत्याशी उतारा

भाजपा व कांग्रेस ने किसी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया है। बसपा ने फरेंदा विधानसभा सीट से ईशू चौरसिया व सपा-सुभासपा ने सदर विधानसभा क्षेत्र से गीता रत्ना को प्रत्याशी बनाया है। जिले में विधानसभा की पांच सीटें हैं।

देवरिया : हर राजनीतिक दल ने दिया प्रतिनिधित्व

कांग्रेस ने रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र से सहला अहरारी, सलेमपुर (सुरक्षित) से रामदुलारी और पथरदेवा से अंबर जहां को टिकट दिया है। भाजपा ने सलेमपुर (सुरक्षित) सीट से विजय लक्ष्मी को चुनाव मैदान में उतारा है। सपा ने रामपुर कारखाना से गजाला लारी को टिकट दिया है। बसपा ने रामपुर कारखाना से पुष्पा शाही को टिकट दिया है। देवरिया में विधानसभा की सात सीटें हैं।

सिद्धार्थनगर : सपा ने एक तो कांग्रेस ने दो महिलाओं को टिकट दिया

सपा ने डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से सैयदा खातून को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने डुमरियागंज से ही कांति पांडेय को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने ही बांसी से किरण शुक्ला को टिकट दिया है। जिले में विधानसभा की पांच सीटें हैं।

कुशीनगर : कांग्रेस ने एक प्रत्याशी को दिया टिकट

कांग्रेस ने कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से श्यामरती देवी को प्रत्याशी बनाया है। बसपा, सपा और भाजपा ने एक भी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया है। इस जिले में विधानसभा की सात सीटें हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें