फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज, पार्टी कार्यालय का बकाया है लाखों रुपये

Mon, 27 Dec 2021 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पार्टी कार्यालय का 3.90 लाख रुपये किराया नहीं देने का है आरोप, निर्मला पासवान ने मामले को बताया निराधार, कानूनी लड़ाई लड़ेंगी।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के खिलाफ मकान का करीब 3.90 लाख रुपये किराया नहीं चुकाने पर रविवार को राजघाट थाने में अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जिलाध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ भी तहरीर दी गई थी, लेकिन उनके खिलाफ मामला नहीं दर्ज हुआ है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर के पास राजमन राय के मकान में कांग्रेस का जिला कार्यालय खोला गया था। राजमन राय ने पिछले महीने राजघाट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि जिलाध्यक्ष बनने के बाद निर्मला पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के सहयोग से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उनके मकान के ऊपरी तल पर बने कमरों को किराए पर लिया था। इसका अब तक का कुल 3.90 लाख रुपये किराया बनता है, लेकिन जिला अध्यक्ष ने किराया नहीं दिया है।

राजघाट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि निर्मला पासवान के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि राजमन राय के द्वारा किराया संबंधी जो मुकदमा दर्ज कराया गया है, वह पूरी तरह से गलत है। मेरी छवि खराब करने की कोशिश है। इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें