फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria Hatyakand: भैया और मम्मी-पापा कहां हैं, घर जाना है... अनमोल खोज रहा अपनों को; बार-बार कह रहा एक ही बात

Sun, 08 Oct 2023 09:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुलरिहा (गोरखपुर)

सार

देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर में एक अक्तूबर को हुई वारदात में घायल अनमोल दूबे का उसी दिन से ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। उसकी निगरानी कर रहे पांच डॉक्टरों की टीम दिन में तीन बार स्वास्थ्य की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अनमोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती अनमोल दूबे की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। रविवार को उसे खाने में खिचड़ी देने के अलावा नए कपड़े भी पहनाए गए। कपड़े पहनकर वह थोड़ा मुस्कुराया, लेकिन पापा-मम्मी को याद कर रोने लगा। स्टॉफ नर्स ने समझा-बुझाकर शांत कराया और मोबाइल फोन पर वीडियो गेम दिखाकर बहलाया। ट्राॅमा सेंटर में उसकी सुरक्षा अब और कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर में एक अक्तूबर को हुई वारदात में घायल अनमोल दूबे का उसी दिन से ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। उसकी निगरानी कर रहे पांच डॉक्टरों की टीम दिन में तीन बार स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

रविवार को स्टॉफ नर्स ने अनमोल को नई टीशर्ट व पैंट पहनाया। इसके बाद उसे पतली खिचड़ी दी गई। नए कपड़े पहनकर वह पहले तो मुस्कुराया, लेकिन तुरंत ही मम्मी-पापा को बुलाने की जिद करने लगा। नहीं बुलाने पर रोने लगा तो स्टाफ नर्सों ने पुचकार कर शांत कराया। वह बार-बार भैया, मम्मी-पापा को बुलाने की बात कर रहा है। ड्यूटी में तैनात स्टॉफ नर्स ने बताया कि नए कपड़े पहनने के बाद खुश अनमोल बोला कि हम साइकिल से बहिनी के साथ स्कूल जाते हैं।

अनमोल का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अब उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन अभी उसे घटना के बारे में जानकारी नहीं दी जाएगी। क्योंकि इससे उसके दिमाग पर गंभीर असर हो सकता है। इसीलिए उसे यही बताया जा रहा है कि उसके मम्मी-पापा कहीं गए हैं, जल्दी ही आ जाएंगे।
विज्ञापन

ट्राॅमा सेंटर के बाहर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों ने बताया कि अब सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। बाहरी किसी भी व्यक्ति को मिलने पर रोक लगा दी गई है। केवल इलाज करने वाले डॉक्टर व संबंधित स्टॉफ को ही उससे मिलने की अनुमति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें