फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के भागाटार निवासी व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। अमरनाथ का आरोप है कि उसके बेटे को झूठे केस में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि मेरा छोटा पुत्र दर्शन उर्फ अंश रौनियार 25 अगस्त 2025 को लगभग 3:15 बजे दिन में अपने साथियों अरमान व अंकुर उर्फ भोला के साथ स्कूटी से निचलौल रोड होते हुए जगदौर की ओर जा रहा था। हॉस्पिटल के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मेरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल के इमरजेंसी रजिस्टर में इसका स्पष्ट उल्लेख है और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। शाम लगभग 6 बजे के बाद उसे डिस्चार्ज कराकर घर लाया गया। बावजूद इसके 31 अगस्त 2025 को मिठौरा चौकी से मुझे सूचना दी गई कि मेरे पुत्र ने भागाटार, टोला अमतहां में दुर्घटना करके एक व्यक्ति को घायल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें