बीता साल 2021 पुलिस महकमे के लिए भले ही चुनौती भरा रहा। हालांकि आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो 2019 और 2020 की तुलना में चोरी, लूट और अपहरण की वारदातों में कमी आई है। बदमाशों को चिह्नित कर पुलिस की कार्रवाई में भी तेजी आई है ।
जानकारी के मुताबिक, शस्त्र अधिनियम के तहत 2019 में 252 लोगों पर कार्रवाई की गई थी। 2021 में 362 लोग दबोचे गए। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 142 पर पुलिस ने कार्रवाई की है। यह पिछले सालों से अधिक है। पुलिस एक्ट के तहत 2019 में 13 हजार लोगों पर कार्रवाई की गई थी। 2021 में यह 15 हजार 309 हो गई।
गो वध निवारण अधिनियम में पुलिस ने 35 मामलों में कार्रवाई की है। 2019 में 58 तो 2021 में 88 लोगों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। 2020 में रासुका के तहत एक भी कार्रवाई नहीं हुई थी। 2021 में आठ लोगों पर इसके तहत कार्रवाई की गई है।
अपराध के तीन साल के तुलनात्मक आंकड़े
वारदात 2019 2020 2021
लूट 67 67 62
हत्या 104 97 190
चोरी 1070 770 760
फिरौती 0 1 0
बलवा 163 167 142
अपहरण 379 270 246