फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर करेंगे एंटीजन किट से कोरोना जांच, 277 हेल्थ ऑफिसर को दी गई ट्रेनिंग

Sat, 08 Jan 2022 08:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

हेल्थ वेलनेस सेंटर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती है। तीन दिन में 277 हेल्थ ऑफिसर को सीएमओ कार्यालय में ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। गांव के हेल्थ वेलनेस सेंटर पर एंटीजन से कोरोना जांच की जाएगी। इस सेंटर पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचसओ) कोरोना की जांच करेंगे। एंटीजन किट स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मतुताबिक जिले में 277 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित किए जाते हैं। इन सभी पर एक-एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती है। सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को सामान्य बीमारियों के इलाज की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अब इन्हें कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

कम्युनिटी ऑफिसर रैपिड एंटीजन किट से जांच करेंगे। रैपिड एंटीजन किट से जांच के लिए सैंपल निकालने के तरीके इन्हें बताएं जाएंगे। इसके लिएसीएमओ कार्यालय पर तीन दिन की ट्रेनिंग होगी। यह ट्रेनिंग जल्द ही दी जाएगी। इसके लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी कोविड जांच अधिकारी एसीएमओ डॉ.एके सिंह ने कहा कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को तीन दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग कोरोना सैंपल के नमूने लेने और एंटीजन से जांच के तरीके बताए जाएंगे। इसके लिए शासन से पत्र मिला है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना जांच को बढ़ाना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें