ऐसे काम करेंगी समिति
- समिति मोहल्ले के सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर अपना योगदान देगी, जैसे सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, बाहरी संदिग्ध आगंतुकों के संबंध में सूचना देना और मोहल्ले के होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और इसकी सूचना देना। शासन व प्रशासन के माध्यम से संबंधित विभागों से समन्वय रखते हुए मोहल्ले की सुरक्षा सुनिश्चित रखने का काम करेगी।
- समिति मोहल्ले में स्थित पार्कों, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता में सहयोग प्रदान करेगी। इसके लिए मोहल्ले के लोगों को जागरूक करेगी।
- त्योहारों, जुलूस, शोभा यात्रा के समय पुलिस एवं प्रशासन को सहयोग प्रदान करेगी।
- यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने और नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करेगी। टैक्सी स्टैंड व स्ट्रीट वेंडर के संचालन के संबंध में प्रशासन का सहयोग करेगी।
एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि हर मोहल्ले में स्वच्छता व सुरक्षा के लिए समिति गठित करने का आदेश दिया गया है। डीएम व एसएसपी को पत्र भेजा गया है। स्वच्छता एवं सुरक्षा के सामान्य कामकाज में जनता की ज्यादा-से-ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम होगा। इसके बेहतर परिणाम आने वाले दिनों में शासन-प्रशासन को प्राप्त होंगे।