फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिजली विभाग के निविदाकर्मी की मौत की जांच के लिए बनी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्रवाई होने की मांग पर अड़े थे परिजन, थाने के साथ लोहिया उपकेंद्र पर भी गए, केस
विज्ञापन

- बुधवार को लोहिया उपकेंद्र के निविदाकर्मी की इलाज को ले जाते वक्त हुई थी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बुधवार की शाम लोहिया उपकेंद्र के निविदाकर्मी की इलाज को ले जाते वक्त हुई मौत के मामले में बिजली निगम ने मामले की जांच को दो सदस्यीय टीम बना दी है। मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल व सहायक अभियंता जितेंद्र गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। यह जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक निविदाकर्मी अनिल के परिजन थाने के साथ-साथ उपकेंद्र के बाहर भी पहुंचे थे। वहां उपकेंद्र पर पुलिस लगा दी गई थी। परिजनों की मांग थी कि जल्द जेई पर मुकदमा दर्ज कराया जाए व कार्रवाई की जाए। इसके बाद केस दर्ज होने के बाद ही वह माने। अधीक्षण अभियंता शहरी ई. लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि निविदाकर्मी के इलाज में उनकी टीम ने कार्य किया है। मृतक के परिजनों को सहायता दिलाएंगे। मामले की जांच के लिए टीम बना दी गई है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें