फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस विभाग की लापरवाही से स्वस्थ व्यक्ति निकला था कोरोना पॉजिटिव, अब ऐसे होगी कार्रवाई

Tue, 19 May 2020 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • नाम की गफलत में कोरोना वार्ड में करा दिया गया था भर्ती
  • दूसरी बार निगेटिव व्यक्ति की इसके बाद रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाम की गफलत में क्वारंटीन किए गए व्यक्ति को कोरोना वार्ड में भर्ती करने से उसके संक्रमित होने के मामले में कमिश्नर ने जांच के निर्देश दिए हैं। भाजपा नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल की शिकायत और मीडिया रिर्पोट्स पर जांच के आदेश दिए गए। अपर आयुक्त प्रशासन को मंगलवार तक रिपोर्ट देनी है। कमिश्नर का कहना है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को आई पॉजिटिव रिपोर्ट, तो मचा हड़कंप
निगेटिव आए व्यक्ति की दूसरी बार जांच के लिए शनिवार को रिपोर्ट भेजी गई थी। रविवार की देर रात पॉजिटिव रिपोर्ट आई तो अधिकारियों के होश उड़ गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था वह करें तो क्या करें। क्योंकि उनकी चूक की वजह से एक व्यक्ति संक्रमित हो गया और उसका परिवार 14 दिन के लिए पूरी तरह से परेशान हो गया है।
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नाम की गफलत के चलते एक निगेटिव व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया था, जबकि पीपीगंज का रहने वाला पॉजिटिव व्यक्ति टीबी अस्पताल में क्वारंटीन रहा।

15 घंटे बाद जब विभाग को पता चला तो आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज से टीबी अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। इसके बाद विभाग के आलाधिकारी यह दलील देते रहे कि उसे संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। क्योंकि वहां हर व्यक्ति तीन-तीन मीटर की दूरी पर है।

जबकि उसे न केवल कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था, बल्कि तीन अन्य संक्रमित व्यक्तियों के साथ एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज भी भेजा गया था। इसके अलावा उसके परिवार के 17 सदस्यों को भी 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

विधायक ने की कमिश्नर से बात
नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर से वार्ता करते हुए जांच कराने को कहा। विधायक ने कहा कि सामान्य नागरिक मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में करीब 15 घंटे रहा।

ऐसे में विभाग की लापरवाही से व्यक्ति पॉजिटिव हो गया। इतना ही नहीं पॉजिटिव होने से पहले वह क्वारंटीन सेंटर था। ऐसे में इस आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि वहां कितने लोगों को पॉजिटिव किया होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें