फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: गोरखपुर कालेसर जीरो पॉइंट के पास 60 एकड़ में बनेगा व्यावसायिक 'पार्क'

Sat, 23 Jul 2022 06:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गीडा प्रशासन की ओर से कवायद शुरू- होटल, हॉस्पिटल और खुलेंगे शोरूम, फोरलेन और हवाई अड्डा से नजदीक होने की वजह से गीडा प्रशासन ने तैयार की योजना।
विज्ञापन
गोरखपुर का कालेसर चौराहा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कालेसर जीरो पॉइंट के पास व्यवसायिक पार्क बनेगा। करीब 60 एकड़ में विकसित होने वाले व्यावसायिक क्षेत्र में होटल हॉस्पिटल एवं शोरूम खोलेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है । गीडा प्रशासन ने इच्छुक लोगों से इसके लिए आवेदन मांगा है। आवेदन के आधार पर गीडा प्रशासन यहां प्लॉटों के आकार निर्धारित करेगा।

विज्ञापन


गीडा द्वारा अपने अधिसूचित क्षेत्र ग्राम कालेसर के अन्तर्गत सेक्टर-11 में फर्स्ट फेज में लगभग 60 एकड़ भूमि पर व्यावसायिक योजना प्रस्तावित किया गया है। दरअसल गीडा प्रशासन ने यह योजना राष्ट्रीय राजमार्ग गोरखपुर-लखनऊ एवं कुशीनगर-सोनौली के जंक्शन जीरो पॉइंट के पास विकसित करने की बनाई है। क्योंकि यह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से लगभग चार किलोमीटर एवं कुशीनगर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इसके अलावा गीडा के विभिन्न योजनाओं यथा औद्योगिक ट्रांसपोर्ट नगर आवासीय एवं संस्थागत के भी करीब है। ऐसे में गोरखपुर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के अलावा औद्योगिक गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए यहां पहुंच पाना काफी सुविधाजनक रहेगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

योजना में शामिल होने वाले इच्छुक लोगों से मांगा गया प्रस्ताव

यह योजना व्यावसायिक हब के रूप में विकसित किया जाना है। इसमें होटल हॉस्पिटल एवं विभिन्न प्रकार के शोरूम आदि की गतिविधियों  प्रस्तावित है। गीडा के अधिकारियों का कहना है कि प्रस्तावित योजना का विकास एवं नियोजन किया जाना प्रस्तावित है जिसके लिये व्यावसायिक प्रयोजन के इच्छुक आवेदकों से आवेदन एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) मांगा गया है।

इस वेबसाइट पर कर सकते है आवेदन

www.gidagkp.in

5 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 5 अगस्त निर्धारित है। आवेदकों को निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन करना होगा। इच्छुक आवेदक अपना अभिमत गीडा कार्यालय एवं गीडा के वेबसाईट पर दे सकते है।

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि जीरो पॉइंट वाले सर के पास 60 एकड़ में व्यावसायिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसमें होटल हॉस्पिटल के अलावा शोरूम भी खुल सकते हैं। इच्छुक लोगों से इसके लिए आवेदन मांगा गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें