फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहिम: आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और दो फोटो के साथ आकर कराएं पंजीकरण

Mon, 19 Sep 2022 01:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा ले सकते हैं। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि गोरक्षपीठ का मूल उद्देश्य जनकल्याण है। अमर उजाला फाउंडेशन और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के साथ मिलकर दिव्यांगों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है।   
विज्ञापन
गोरखपुर में लगेगा सबसे बड़ा दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन, नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर (राजस्थान) और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर के लिए 30 सितंबर को पंजीकरण कराए जा सकेंगे। जो दिव्यांग पंजीकरण कराएंगे, उन्हीं को 29 अक्तूबर को उपकरण या फिर कृत्रिम अंग मिल सकेंगे। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, दिव्यांगता का प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज के दो फोटोग्राफ लाना आवश्यक है।
विज्ञापन


पंजीकरण शिविर 30 सितंबर को सुबह 9 बजे से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस परिसर में लगेगा। इसमें नारायण सेवा संस्थान के डॉक्टरों की टीम बैठेगी। जिन दिव्यांगों के हाथ-पैर कटे हैं, उनके अंगों की माप ली जाएगी। ताकि निशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराया जा सके। जन्मजात दिव्यांगों को सर्जरी के लिए चिह्नित किया जाएगा। पंजीकृत दिव्यांगों को ही 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के मैदान में निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा ले सकते हैं। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि गोरक्षपीठ का मूल उद्देश्य जनकल्याण है। अमर उजाला फाउंडेशन और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के साथ मिलकर दिव्यांगों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मंडलों के दिव्यांग करा सकते हैं पंजीकरण
गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों (गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती व सिद्धार्थनगर) के दिव्यांग  पंजीकरण करा सकते हैं।

पंजीकरण के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
(7023101155, 0294-6622222- दोनों नंबर नारायाण सेवा संस्थान) (6394153108, 8299660608, 9451457633 तीनों नंबर अमर उजाला गोरखपुर)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें