अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गोरखपुर महोत्सव को प्रभु राम के रसपान से सराबोर होगा। इस बार महोत्सव का थीम “आरोह तमसो ज्योति” रखा गया है। गोरखपुर महोत्सव में स्थानिय कलाकारों को अधिक से अधिक मौका दिया जाएगा। 12 जनवरी को 11 बजे से एक बजे तक दिन में मुख्य मंच पर टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है।
टैलेंट हंट के तहत चयनित कलाकारों की तरफ से गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उसके बाद स्थानीय स्तर पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस दौरान रवि किशन ने कहा कि उनकी अपकमिंग फिल्म गोरखपुर का महादेव का टीजर भी इस महोत्सव के दौरान रिलीज किया जाएगा जो पूरी दुनिया में एक साथ देखा जा सकेगा।
गोरखपुर महोत्सव में आज होने वाले कार्यक्रम
- पर्यटन मंत्री द्वारा उद्घाटन : पूर्वाह्न 11 बजे।
- शिंजिनी कुलकर्णी का शास्त्रीय नृत्य : दोपहर 1 बजे।
- सबरंग : अपराह्न 2:30 बजे से 6 बजे तक।
- सुरभि सिंह का सूफी शास्त्रीय नृत्य : शाम 6 से 7 बजे तक।
- बी प्राक का बॉलीवुड नाईट : शाम 7 बजे से।
(ये सभी कार्यक्रम महोत्सव के मुख्य मंच, चंपा देवी पार्क मैदान में होंगे)
- नाटक लोकनायक तुलसीदास : शाम 5 बजे से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में।
- नाटक राम की लीला : शाम 6 बजे से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में।
मंच पर वनटांगिया दिखाएंगे फैशन का जलवा
वनटांगिया समाज की आधी आबादी एक बार फिर गोरखपुर महोत्सव के मंच पर फैशन का जलवा बिखेरने जा रही है। महोत्सव के औपचारिक समापन के दिन 13 जनवरी की शाम मंच पर आधा घंटे का समय वनटांगिया महिलाओं के नाम रहेगा। वनटांगिया फैशन शो का संयोजन, इन्हें लगातार मंच उपलब्ध कराने की कोशिशों में लगीं सुगम सिंह शेखावत करेंगी।
महोत्सव में 17 जनवरी तक लगे रहेंगे स्टाल
गोरखपुर महोत्सव भले ही 13 जनवरी को समाप्त हो जाएगा लेकिन महोत्सव में लगे स्टाल 17 जनवरी तक लगे रहेंगे। महोत्सव के मुख्य मंच के बगल में शिल्प प्रदर्शनी से जुड़े स्टाल लगाए जा रहे है, जबकि उसके आगे टेराकोटा के स्टाल लग रहे हैँ। वहीं उससे आगे बढ़ने पर फर्निचर के स्टाल लग रहे हैं। बुधवार को सहारनुपर के जावेद स्टाल के आगे फर्निचर लगाने में व्यस्त रहे। वहीं उसके पास के स्टाल में भदोही की कालीन लगी हुई है।
विज्ञान प्रदर्शन का पंडाल कर रहा आकर्षित
महोत्सव में मुख्य मंच के लिए बने पंडाल से आगे विज्ञान प्रदर्शनी के लिए पंडाल लगा हुआ है। इस पंडाल में स्कूल, कॉलेज और असंगठित क्षेत्र के युवा अपने अविष्कार का प्रदर्शन करेंगे। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक महादेव पांडेय ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में इसरो द्वारा हाल ही चन्द्रयान-3 व आदित्य एन 1 से जुड़े चित्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे। विज्ञान प्रदर्शनी में साइंस सिटी बस आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में 60 स्कूल व कॉलेज और 40 असंगठित क्षेत्र के छात्र-छात्राएं एवं युवा अपने अविष्कार का प्रदर्शन करेंगे।
फूड जोन में मिलेंगे लजीज व्यंजन
विज्ञान प्रदर्शनी से सटे फूड जोन का स्टाल लगाया गया है। जिसमें गोरखपुर के अलावा आसपास जिले के प्रमुख प्रतिष्ठानों ने अपना स्टाल लगाया है। जहां लोग महोत्सव में घूमने के साथ लजीज व्यंजन का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
राजस्थान से आए शेर व हाथी के स्टेच्यू कर रहे आकर्षित
महोत्सव में प्रवेश करते ही पुस्तक व व्यापार प्रदर्शनी के लिए पंडाल लगा है। पंडाल के बाद राजस्थान से आया शेर और हाथी आदि का स्टेच्यू लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
सरकार की योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी लगी
महोत्सव में मुख्य मंच के सामने पूरब तरफ बने पंडाल में सरकारी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाल लगाए जाएग। बुधवार को पूरे दिन स्टाल को सजाने में लोग जुटे रहे।