फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आचार संहिता लागू...शहर से हटे बैनर-पोस्टर, 80 वार्डों के लिए नगर निगम ने तैयार की थी टीम

Sun, 17 Mar 2024 11:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

आचार संहिता लागू होने के बाद शहर से बैनर-पोस्टर हटाए गए। प्रशासनिक, नगर निगम और पुलिस की टीम ने शहर के चौराहों से बैनर-पोस्टर हटाए।
विज्ञापन
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के होर्डिंग बैनर हटाते नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही गोरखपुर जिला प्रशासन आचार संहिता का पालन कराने में जुट गया। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एसपी सिटी कृष्ण बिश्नोई, सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे की अगुवाई में पैडलेगंज से राजनीतिक होर्डिंग बैनर और गाड़ियों पर लगे राजनीतिक दलों के झंडे उतारने का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे जनपद में यह अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


नगर निगम की अलग-अलग टीमों ने शहर में लगे बैनर-पोस्टर को हटाना शुरू कर दिया। आचार संहिता लागू होने से पहले ही नगर निगम ने इसके अनुपालन की तैयारियां पूरी कर ली थीं। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शहर के 80 वार्डो के लिए दस टीमों का गठन किया था।

6 जोन अधिकारियों अनुष्का सिंह, नर्वदेश्वर पांडेय, ओपी यादव, सुरेंद्र सिंह, अविनाश प्रताप सिंह, संतोष मिश्रा की अगुवाई में बनी टीमों में जोनल सहायक/ अवर अभियंता, जोनल सफाई निरीक्षक/ अभियंता/ सुपरवाइजर/ वार्ड सुपरवाजर/ पथ प्रकाश/ राजस्व/ कर निरीक्षक शामिल किए गए।
विज्ञापन


आचार संहिता लागू होने के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू हो गई। जेसीबी और अन्य वाहनों के साथ शहर के चौक चौराहों, सरकारी दफ्तरों, भवनों एवं इलेक्ट्रिक पोल पर लगे होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाने के साथ गाड़ियों पर लगे झंडे भी उतारे। इसका सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद होर्डिंग बैनर हटाते नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद राप्ती नगर चौराहे के पास होर्डिंग बैनर हटाते नगर निगम की टीम। 

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद गाड़ी के शीशे ब्लेक फिल्म हटवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद गाड़ी के शीशे ब्लेक फिल्म हटवाती पुलिस।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद विकास भवन परिसर से होर्डिंग बैनर हटाते नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद विकास भवन परिसर से होर्डिंग बैनर हटाते नगर निगम की टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें