फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहा था कोचिंग संचालक, भेजा गया जेल

Thu, 01 Oct 2020 02:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी कोचिंग संचालक राहुल गुप्ता को पुलिस ने बुधवार को जेल भिजवा दिया। आरोपी एल्युमिनियम फैक्ट्री के पास कोचिंग सेंटर चलाता है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। जांच में मामला सही पाए जाने पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बशारतपुर, सुड़िया कुंआ निवासी एक शख्स ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी दो बेटियां व दो बेटे और भाई के बेटे पास में ही घर में कोचिंग सेंटर चलाने वाले राहुल गुप्ता के पास पढ़ने जाते थे।

आरोप है कि राहुल छात्रों के सामने ही लड़कियों से अश्लील हरकत करता था। घरवालों से बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि वह बेटी और भतीजे को मोबाइल फोन पर जबरन अश्लील वीडियो दिखाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें