फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सरकार दशहरा में जारी करेगा विवादित नक्शे वाला सिक्का, हर सरकारी कागज में होगा इसका प्रयोग

Thu, 01 Oct 2020 02:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (बढ़नी)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारत नेपाल के बीच नक्शा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नक्शा विवाद से हो रही उठापटक के बीच नेपाल में केपी ओली सरकार अब एक और दो रुपए के नए सिक्के जारी करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस पर विवादित नक्शा का मुद्रण (छापा) किया जाएगा। नए सिक्कों का चलन दशहरे से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


नक्शा विवाद से नेपाल-भारत मैत्री संबंधों में आए खटास के बीच नेपाल की ओली सरकार ने देश के सेंट्रल बैंक व नेपाल राष्ट्र बैंक को एक और दो रुपए के नए सिक्के जारी करने की अनुमति दे दी है। इन सिक्कों पर नेपाल का नया राजनैतिक नक्शा होगा। इसी के साथ नेपाल सरकार ने कहा कि इस नए नक्शे का प्रयोग नेपाल के हर डॉक्यूमेंट में होगा।

इसके पहले नेपाल के शिक्षा मंत्री गिरिराज मनी पोखरेल द्वारा लिखी गई किताब, 'नेपाल को भूभाग सीमा संबंधी स्वाध्याय समागिरी' को हायर सेकेंड्री छात्रों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया, जिसमें विवादित सीमा क्षेत्र को नेपाल का हिस्सा बताया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस किताब में नेपाल की भौगोलिक क्षेत्रफल 1,47,641.28 वर्ग किमी बताया गया है, जिसमें 460 वर्ग किमी. कालापानी का हिस्सा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें