फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: समय से अस्पताल नहीं पहुंचने वाले कर्मियों को दी हिदायत, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएमओ ने चौरीचौरा सीएचसी अधीक्षक समेत कई कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

- लू से बचाव के इंतजाम मजबूत करने के दिए निर्देश



गोरखपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने सोमवार को खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और चौरीचौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सुबह नौ बजे से दस बजे के बीच हुए निरीक्षण में चौरीचौरा सीएचसी अधीक्षक समेत कुछ कर्मचारियों के समय से अस्पताल नहीं पहुंचने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण मांगा।
वहीं खोराबार पीएचसी पर सभी कर्मचारी समय से उपस्थित मिले। सीएमओ ने साफ कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचें। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी औचक निरीक्षण किए जाएंगे और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। चौरीचौरा सीएचसी में निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनबीएसयू और मैटरनल साइट की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इसके बाद सीएमओ कार्यालय के प्रेरणा श्री सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी इकाई की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सीएमओ ने अस्पतालों में दवाओं, जांच सुविधाओं और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कमी की जानकारी समय से देकर उसे दूर कराया जाए। सीएमओ ने बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों के इलाज की पुख्ता व्यवस्था रखने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें