फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: गोरखपुर के सीएमओ लगातार कर रहे हैं अपील, 'नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर लगवाएं टीका'

Thu, 27 Jan 2022 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा है कि नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना की जांच हो रही है। कोरोना के लक्षण वाले लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही कोरोना की निशुल्क जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत होने पर अधिकांश लोग कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। इस वजह से भीड़ अधिक हो रही है और सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


भीड़ अधिक होने से बिना संक्रमण वाले लोगों के भी संक्रमित होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए लोगों से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की अपील की गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा है कि नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना की जांच हो रही है। कोरोना के लक्षण वाले लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही कोरोना की निशुल्क जांच करा सकते हैं।

इन स्वास्थ्य केंद्रों पर भी हो रही जांच

जाफरा बाजार, बेतियाहाता, झरना टोला, मोहद्दीपुर, शाहपुर, हुमायूंपुर, पुर्दिलपुर, इलाहीबाग, बसंतपुर, छोटेकाजीपुर, निजामपुर, इस्लामचक, अधियारी बाग, नथमलपुर, जटेपुर, दीवान बाजार, शिवुर शाहबाजगंज, बि--छिया, तुर्कमानपुर, सिविल लाइंस, भरवलिया बुजुर्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें