नेशनल एजुकेशन सोसाइटी की ओर से कॉलेज परिसर में वरिष्ठ नागरिक प्रेरक परिषद की स्थापना की गई है। इस योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा एमजी इंटर कॉलेज, एमजीपीजी कॉलेज और रामनारायण लाल कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा नैतिक शिक्षा के साथ अपने जीवन के अनुभवों के बारे में बताया जाएगा। नियमित सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वरिष्ठ नागरिक 1500 स्क्वायर फीट में निर्मित पूर्णत: वातानुकूलित भवन में रहेंगे। कक्षाओं में आने-जाने के दौरान उन्हें ई रिक्शा के माध्यम से भेजा जाएगा।
अब तक राज्यसभा सांसद डॉ. आरएमडी अग्रवाल, पूर्व सांसद शिव प्रताप शुक्ला, आनंद रूंगटा, विजय नाथ त्रिपाठी, विभा मिश्रा, हरीश चंद श्रीवास्तव, मदन मोहन गुप्ता, डॉ बलवान सिंह सहित 32 वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी रजामंदी दी है। इस संख्या को बढ़ाकर 100 किया जाएगा।
जयपुर से मंगाई गई है प्रतिमा
विद्यालय परिसर के निर्मल प्रेम वाटिका में स्थापित होने वाली स्वर्गीय प्रेम नारायण श्रीवास्तव की प्रतिमा सफेद संगमरमर से बनी हुई है। जयपुर में बनी प्रतिमा पर मौसम का कोई असर नहीं होगा।