फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: हरित कोयला उत्पादन यूनिट का सीएम योगी करेंगे शिलान्यास, एनटीपीसी बनाएगी बिजली

Tue, 29 Aug 2023 02:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सुथनी का हरित कोयला प्लांट हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे लेकर मुख्यमंत्री के सामने पूरे प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई। पूरा प्रयास है कि इस प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद करें। नगर निगम की तरफ से उन्हें शिलान्यास कार्यक्रम के लिए अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में वाराणसी के बाद जिले में दूसरा हरित कोयला (चारकोल) प्लांट गोरखपुर के सुथनी में लगेगा, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की तैयारी है। सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री के सामने एनटीपीसी के अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच इसके लिए एमओयू पर दस्तख्त किए गए। यह कोयला रंग नहीं, बल्कि काम से ग्रीन (हरित) होगा। हरित कोयले को एनटीपीसी बिजली बनाने के काम में प्रयोग करेगी।

विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी, सहजनवां क्षेत्र के सुथनी में कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत चारकोल प्लांट स्थापित करने जा रही है। सुथनी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (एसडब्लूएमपी) के लिए खरीदी गई जमीन में से 15 एकड़ पर 255 करोड़ रुपये से प्लांट स्थापित होगा।

इसे भी पढ़ें: अनोखा बंधन: भाई के डॉक्टर बनने के सपने के लिए छोटी बहन ने भुला दिए अपने अरमान, मिशाल हैं 'मंजूलता'
विज्ञापन


निवेश के साथ ही सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। सोमवार को एनटीपीसी ने अपने इस दूसरे वाणिज्यिक हरित कोयला (टॉरेफाइड चारकोल) परियोजना के लिए मुख्यमंत्री आवास में मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की मौजूदगी में समझौता किया। जल्दी ही मुख्यमंत्री इस बड़ी योजना का शिलान्यास कर सकते हैं।

इस प्लांट की क्षमता 500 टन प्रतिदिन (टीपीडी) कूड़ा निस्तारण की होगी। इस साल दिसंबर तक कूड़े से चारकोल बनाना शुरू होने की उम्मीद है। 25 वर्ष के लिए हो रहे करार से नगर निगम 650 करोड़ रुपये की बचत करेगा। निवेश को जोड़ लिया जाए तो बचत 905 करोड़ रुपये हो जाएगी। एनटीपीसी वाराणसी में 600 टीपीडी क्षमता का प्लांट लगा रहा है।

इसे भी पढ़ें: और भी हैं शारदा सिटी: चार यार...खेत में झंडे लगाकर करते हैं धोखे का कारोबार

यह देश का पहला कूड़े से चारकोल बनाने का प्लांट है। अब गोरखपुर में देश के दूसरे प्लांट की नींव पड़ रही है। फरवरी में नगर आयुक्त बनने के बाद गौरव सिंह सोगरवाल ने वाराणसी की तरह गोरखपुर में भी चारकोल प्लांट लगाने का निर्णय लिया था। उन्होंने एनटीपीसी के दिल्ली कार्यालय में दो बार पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

गोरखपुर के अलावा संतकबीरनगर से भी आएगा कूड़ा

एनटीपीसी 25 वर्ष तक प्लांट का संचालन करेगी। यहां 10 एकड़ क्षेत्रफल में बायो कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) प्लांट की स्थापना की जा रही है। नगर निगम एनटीपीसी को एक रुपये प्रति वर्गमीटर की दर पर 25 वर्ष के लिए जमीन देगी। यहां रोजाना तकरीबन 200 टन चारकोल बनेगा। चारकोल प्लांट स्थापित होने के साथ ही न सिर्फ महानगर, वरन जिले की कई नगर पंचायतों और संत कबीरनगर से भी कूड़ा आएगा।

इसे भी पढ़ें: बंद हो सकती हैं बड़ौदा यूपी बैंक की 268 शाखाएं, जानिए क्या है बड़ी वजह

नगर निगम क्षेत्र में रोजाना 506 टन कूड़ा निकल रहा है। इसमें से 200 टन गीला कूड़ा बायो सीएनजी प्लांट को दिया जाएगा। बचा 306 टन कूड़ा चारकोल प्लांट को भेजा जाएगा। सहजनवां, मगहर, घघसरा, उनवल, बांसगांव आदि नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं से कूड़ा मंगाया जाएगा।

मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सुथनी का हरित कोयला प्लांट हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे लेकर मुख्यमंत्री के सामने पूरे प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई। पूरा प्रयास है कि इस प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद करें। नगर निगम की तरफ से उन्हें शिलान्यास कार्यक्रम के लिए अनुरोध किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें